टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने अमेरिका के खिलाफ 29 रनों से शानदार जीत दर्ज की। एक समय 76 रन पर 6 विकेट गंवाकर टीम मुश्किल में थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभालते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शीर्ष क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और 76 के स्कोर तक छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी भरी और विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए और टीम का स्कोर 9 विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया। तिलक वर्मा ने 25 और ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया।

 

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम की शुरुआत भी खराब रही। 13 रन तक तीन विकेट गिर चुके थे। हालांकि मिलिंद कुमार (34) और संजय कृष्णमूर्ति (37) ने चौथे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। शुभम रंजने ने 37 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

 

इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप में 4 POTM अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए। उन्होंने युवराज सिंह, रोहित शर्मा और आर अश्विन के तीन-तीन अवॉर्ड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वहीं टी20 इंटरनेशनल में 17 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत दमदार अंदाज में की है और कप्तान सूर्यकुमार यादव की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *