इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से आ रही है जहां सुल्तानगंज से खगड़िया जाने वाली अगुवानी सेतु जो की भारत का सबसे लंबे पुलों में से एक बन कर लगभग तैयार हो गया था वो कल रात में आयी थोड़ी सी बारिश और हवा में ताड़ के सूखे पत्ते जैसे ढह गया और  बर्बाद हो गया।

बताते चलें कि अगुवानी सुल्तानगंज महासेतु का सुपर स्ट्रक्चर पाया नंबर 4,5,6 गिर कर पूरी तरह गिर कर ध्वस्त हो गया है।गनीमत यह है कि किसी जान माल की क्षति नहीं हुई है। सुपर एक्सट्रेक्चर कार्य के लिए एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा केवल स्टैंड लगाने का कार्य vsl को दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है केवल स्टैंड टाइट नहीं होने की वजह से सिग्मेंट पूरी तरह से ध्वस्त होकर नीचे गिरा है।

इससे आप सहज अंदाजा लगा सकते है की पुल निर्माण में किस तरह से अनियमितता बरती जा रही है। यह सरकार और सिंगला कंस्ट्रक्शन की गुणवत्ता की पोल खोलती है। यह महासेतु विश्व भर में एक अलग पहचान बनाने की तरफ बढ़ रहा था लेकिन बढ़ते भ्रष्टाचार के गर्त में यह समा गया। 1710 करोड़ की लागत से इस पुल को बनया जा रहा था। आपको बता दें की उद्घाटन के तुरंत बाद मुंगेर खगड़िया सेतु का भी यही हाल हुआ है और अब ये दूसरा नमूना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *