बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में सहरसा के गौतम नगर वार्ड संख्या–16 स्थित प्रीमियर कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान सहित जिले का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रों की सफलता से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
संस्थान के छात्र नवरत्न कुमार ने 485 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में छठा स्थान हासिल किया। वहीं प्रिंस कुमार ने 467 अंक, ओम प्रियंश ने 461 अंक, मीनाक्षी कुमारी ने 456 अंक, अंशु कुमारी एवं शारदा कुमारी ने 454-454 अंक, नेहा कुमारी ने 450 अंक तथा आँचल कुमारी ने 447 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।
इसके अतिरिक्त आशीष कुमार ने 446 अंक, रूपेश कुमार ने 434 अंक, प्रियंशु कुमार ने 427 अंक, मिंटू कुमार ने 419 अंक, अमरजीत कुमार ने 417 अंक तथा प्राची कुमारी ने 409 अंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार मुखिया एवं निदेशक रामप्रवेश सर ने बताया कि इस वर्ष 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 350 से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने संस्थान की लाइब्रेरी में नियमित अध्ययन और अनुशासित तैयारी के बल पर यह सफलता हासिल की है।
संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बताया कि इस वर्ष कोचिंग सेंटर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है।
