सहरसा स्थित कोशी क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि मुरलीगंज थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बलिंदर पासवान ने एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़कर बेलो कैंप लाया, लेकिन बाद में उससे पैसे लेकर छोड़ दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए गए।

 

पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र के निर्देश पर मुरलीगंज थानाध्यक्ष द्वारा मामले की जांच की गई। जांच के उपरांत आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एएसआई बलिंदर पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

 

मधेपुरा जिले के पुलिस अधीक्षक को विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश भी दिया गया है। विभागीय स्तर पर विस्तृत जांच कर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस उप महानिरीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कोशी क्षेत्र में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने यह भी दोहराया कि कोशी क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि कोई पुलिसकर्मी कानून के विरुद्ध कार्य करता है, तो उसके खिलाफ भी समान रूप से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि अनुशासनहीनता और अवैध लेन-देन पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *