बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल तेघरा के मुख्य द्वार पर आशा कर्मी और आशा फेसिलेटर के द्वारा जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिका के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ए आई टी यू सी बिहार राज्य के सहायक महासचिव सह पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी, आशा कर्मी और आशा फेसिलेटर के मांगों को जायज ठहराया

और आशा कर्मी और आशा फेसिलेटर को अपने संबोधन में कहा कि आपके मांग का समर्थन पूरे बिहार की आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मिशन इंद्र धनुष जो सात अगस्त से शुरू किया जाएगा उसका बहिष्कार करेंगे और आपके चल रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल को समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा कि आप आशा कर्मी किसी के गिदर भभकी से डरे नहीं। इस आंदोलन को ए आई टी यू सी बिहार के सचिव ललन लालित्य ने भी संबोधित किया और आशा कर्मी के मांग को जायज ठहराया। इस अनिश्चित कालीन हड़ताल का समर्थन बिहार राज्य किसान सभा बेगूसराय जिला सचिव दिनेश सिंह भी संबोधित किया। इस अवसर पर ए आई

टी यू सी बेगूसराय के महासचिव पहलाद् सिंह, चंद्र भूषण सिंह जुलुम, भाकपा अंचल मंत्री तेघड़ा परमानंद सिंह, बिहार राज्य आशा संघ और आशा फेसिलेटर संघ बेगूसराय जिले के प्रभारी रविंद कुमार ने संबोधित किया।

इस दौरान आशा फेसिलेटर, निगम कुमारी, रीना शुक्ला, हीरा देवी, रेणु पोद्दार, अनीता जायसवाल, रिंकी देवी, जगतारिणी देवी, रंजू देवी, आभा देवी, आशा कर्मी में दुहिता देवी, आशा कुमारी, सुनीता देवी, सरोज देवी, प्रमिला देवी, रागिनी देवी, बेबी कुमारी, रेखा देवी, सीमा कुमारी, रीमा कुमारी, शबनम मधुकर, बेबी देवी, उषा देवी बबिता देवी, साधना देवी, सुगंधा देवी, ललिता देवी, रेखा कुमारी, उषा कुमारी कविता देवी, संगीता देवी, गीता कुमारी, रेखा देवी, पुष्पा कुमारी, सहित दर्जनों आशा कर्मी मौजूद रही।

इसी क्रम में टीका करण कार्य कराने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी जो पटना से आए थे उन्हें घंटो भर अनुमंडलीय अस्पताल तेघरा के मुख्य द्वार पर रोककर अपनी मांगों को लेकर बिहार सरकार और भारत सरकार के खिलाफ नारे लगाते रही।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *