सहरसा से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहरसा पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहरसा के शंकर चौक पहुंचे, वहां पहले से मौजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर और जोरदार नारों के बीच उनका अभिनंदन किया। इस दौरान 101 किलो लड्डू में तौलकर उनका विशेष स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र पार्टीमय माहौल में रंग गया।

कार्यक्रम के दौरान संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और संगठन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, संघर्ष और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। वहीं कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाकर बैठक किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बैठकें होती रहती हैं और इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ बोलने से बचते नजर आए।

इस मौके पर व्यापार संघ की ओर से भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सहरसा आगमन पर पूरे व्यापार संघ की ओर से उनका तन-मन से स्वागत किया गया है।

कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। चारों ओर बीजेपी के झंडे और नारों की गूंज से माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया।

फिलहाल, इस कार्यक्रम को लेकर सहरसा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *