पटना से सटे फुलवारीशरीफ इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी की कथित बेवफाई का पता लगाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। मामला फुलवारीशरीफ के एकता नगर का बताया जा रहा है, जहां एक युवक को पिछले कई महीनों से अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है।

 

हालांकि, युवक के पास इस शक को साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं था। ऐसे में उसने तकनीक का सहारा लिया और फिल्मी अंदाज में अपनी पत्नी की चप्पल में चुपके से GPS डिवाइस लगा दिया। पत्नी को इस बात की भनक तक नहीं लगी और युवक उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने लगा।

 

बताया जा रहा है कि शनिवार को जब पत्नी घर से बाहर निकली, तो पति मोबाइल के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक करता रहा। कुछ देर बाद जब लोकेशन एक जगह पर स्थिर हो गई, तो वह तुरंत उस स्थान पर पहुंच गया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, अंदर का दृश्य देखकर वह सन्न रह गया। कमरे में उसकी पत्नी एक अन्य व्यक्ति के साथ मौजूद थी।

 

यह देखते ही युवक का गुस्सा फूट पड़ा और उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद दूसरे व्यक्ति ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बात और बढ़ गई और दोनों के बीच झड़प हो गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां देर रात तक विवाद चलता रहा। हालांकि, बाद में समझौते के जरिए मामला शांत करा दिया गया।

 

फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पति द्वारा अपनाए गए इस हाईटेक तरीके की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *