केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि बिहार में अपराध दिनोंदिन बढ़ रहे हैं।
अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण से यहां पर लोगों में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है।
उत्तर प्रदेश में लोग बिना डर-भय के कहीं भी घूमते हैं। वहां का शासन अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में सफल है।
उन्होंने कटाक्ष किया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शासन करना सीखना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।