फिट बॉडी हर किसी की चाहत होती है। अच्छा दिखना हो या अच्छी सेहत की बात करें, सबके लिए फिट रहना जरूरी है। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं। कई लोग जबरदस्त वर्कआउट करते हैं तो कुछ खाना-पीना छोड़ देते हैं। सबका शरीर अलग-अलग होता है। इसलिए जरूरी नहीं हर किसी पर एक ही फंडा काम कर जाए। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप अपना एक हेल्थी डेली रूटीन बना लेते हैं तो आप फिट भी रहते हैं और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। जैसे ऐक्टिव रहना, डीप ब्रेद करना, हाइड्रेट रहना वगैरह कुछ आदते हैं जो आपको अपनी आदत में शुमार कर लेनी चाहिए। यहां जानें आयुर्वेद एक्सपर्ट के सुझाए वजन कम करने के सिम्पल तरीके।
हिंदुस्तानटाइम्स से बातचीत में, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा ने कुछ कारगर टिप्स बताए हैं जो आप अपना सकते हैं। जैसे डायट बदलने के बजाय आप सरकेडियन रिदम फास्टिंग अपना सकते हैं। इसमें आपको डे लाइट में ही खाना खाना है। सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच में। डॉक्टर दीक्षा बताती हैं, सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच खाने का मतलब है आप 12 घंटे खा रहे हैं और 12 घंटे का फास्ट है। मान लीजिए आपने 7-8 बजे ब्रेकफास्ट किया। और शाम को 7-8 बजे डिनर। आप अगले दिन सुबह तक बस पानी पिएं। ऐसा करने से आपका शरीर जरूरी पोषक तत्व डाइजेस्ट कर लेगा और गैरजरूरी निकाल लेगा। इससे आपके पेट को आराम मिलता है।
आप चीनी और प्रोसेस्ड फूड नहीं खाएंगे तो आपके लिवर पर ज्याद प्रेशर नहीं पड़ेगा। आपका पाचन सही रहेगा। इससे आप ज्यादा न्यूट्रीशन अब्जॉर्व कर सकेंगे। ये भी पढ़ें: बिना डायटिंग और जिम जाए ऐसे घटाएं वजन, आजमाएं ये आसान तरीके
पानी पीना शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह आपका खाना पचाने में भी मदद करता है। कम पानी पीने से कॉन्सटिपेशन और डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है। इससे हॉरमोन्स का बैलेंस बिगड़ सकता है। दीक्षा बताती हैं कि एक्सट्रा फैट हटाने के लिए गुनगुना पानी बेस्ट है।
टहलने से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे सेल्स को ऑक्सीजन और न्यूट्रीशन मिलता है। डीप ब्रीदिंग करने से दिमाग को शांति मिलती है और आप सोच-समझकर खाते हैं।
अगर आप शरीर से चर्बी हटाना चाहते हैं तो सोना बेस्ट तरीका है। रात में 10 बजे तक सो जाएं क्योंकि इससे लिवर डिटॉक्स होता है। रात 10 बजे से देर रात 2 बजे पित्त बढ़ाने वाला टाइम होता है। 7 से 8 बजे खाना खाकर 10 बजे तक सोने से वजन कम करने में काफी फायदा मिलता है।