*डीएसपी नवनीत, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल बल के साथ शिव बारात में शामिल लोगों का किया सुरक्षा व्यवस्था, राजद के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र चौधरी सहित दर्जनों समाजिक संगठन के लोगों ने किया शिव बारात में शामिल लोगों का स्वागत*

 

भागलपुर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर अजगैविनाथ मंदिर से शिव बारात झांकी निकाली गई/ शिव बारात झांकी में अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी के साथ सैकड़ों झांकी ढोल बाजा के साथ निकलने पर राजद के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र चौधरी इनके धर्मपत्नी दया देवी ने अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, डीएसपी नवनीत कुमार थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को बुके देकर स्वागत किया और शिव बारात में शामिल लोगों को हलुआ का प्रसाद, निबु का शरवत पिलाकर स्वागत किया गया/साथ ही चौधरी चिकेन सेंटर, हरिओम फर्नीचर के साथ साथ विभिन्न संगठन, राजनैतिक संगठन के द्वारा शिव बारात में शामिल लोगों भव्य स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया गया/इस मौके पर पुर्व सांसद सुबोध राय, पुर्व विधायक फणीन्द्र चौधरी,राजद नेता नटबिहारी मंडल, विवेकानंद यादव,दिवाकर मंडल,मो मुंजुर ,मो मेराज , कैलाश यादव, शिशिर कुमार सिंह, भाजपा नेता विकास कुमार कर्ण सहित दर्जनों , समाजिक संगठन एवं हजारों श्रद्धालु गण मौजूद थे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *