बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पारू थाना क्षेत्र के खरीहनिया गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को कथित रूप से घर से घसीटकर बाहर निकाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है।

 

मामला मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र स्थित खरीहनिया गांव का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी पत्नी को जबरन घर से बाहर घसीट रहा है। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

 

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद काफी समय से चल रहा था और मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच यह घटना सामने आई, जिसने विवाद को और गंभीर बना दिया है।

 

पीड़िता के पिता अवधेश यादव ने पारू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में लिया गया है। संबंधित व्यक्ति की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर आक्रोश है। महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सवाल यह है कि पारिवारिक विवाद आखिर इस हद तक कैसे पहुंच गया कि मामला सड़क पर घसीटने तक आ गया। अब सबकी नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *