मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत कुसहा पंचायत के मयूरवा वार्ड नं0-04-का है जहा दहेज के लोभियों ने महिला सहित दो बच्चों को जिंदा जला दिया
इस मामले में त्रिवेणीगंज-SDPO, गणपति ठाकुर, से दुरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है।
जिसमें महिला के ससुराल वालों मे चार नामजद किया गया है।
चारों नामजद आरोपी फरार है।
छापेमारी चल रही है।
जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शव को सुपौल सदर अस्पताल मे पोस्टमार्टम कर महिला के परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
वहीं मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक महिला रंजना कुमारी, उम्र करीब-25-वर्ष पिता-महेंद्र यादव, त्रिवेणीगंज थाना अंतर्गत बभनगामा पंचायत के मलहनमा वार्ड नं0-12- की रहने वाली है।
जिसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व कुसहा पंचायत के मयूरवा वार्ड नं0-04-में आशीष कुमार, पिता-आनंदी यादव, से हुआ था।
जिसमें तीन वर्ष का एक लड़का था।
साथ हीं महिला आठ माह की गर्भवती भी थी।
महिला के ससुराल वाला दहेज के लिए बार बार प्रताड़ित कर रहा था।
जिसमें मृतक महिला के परिवार वालों के द्वारा कूछ रुपया दिया भी गया था।
लेकिन दहेज के लोभी पति, ननद, सास, ने मिलकर तीन साल का बच्चा सहित महिला एवं उसके गर्व में पल -08-महीने के बच्चे को भी आग लगा कर जिंदा जला दिया।
वहीं मृतक के परिवार वालों के द्वारा थाना में आवेदन देकर कानून से न्याय की गुहार लगाई है। तथा
जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने तथा सजा दिलाने की मांग कर रहा है।
अब देखना लाजमी होगा की कानून से लगाया गया न्याय की गुहार में कब तक न्याय मिल पाता है।
या फिर ऐसे हीं आरोपी कानून को ठेंगा दिखाते रहेगा।
सुपौल से बलराम कुमार कि रिपोर्ट

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *