शहनाज गिल की इन दिनों खान परिवार के साथ नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। शुक्रवार की शाम को वह अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी में शहनाज ने पूरी लाइमलाइट लूट ली और हर कैमरा उन्हीं पर फोकस रहा। सोशल मीडिया पर शहनाज के कई वीडियोज सामने आए हैं। किसी में वह जॉर्जिया को केक खिला रही हैं तो किसी में वह फुल मस्ती के मूड में नजर आईं। शहनाज को इस तरह खुश देखकर उनके फैन्स भी उतने ही खुश हैं। जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं शहनाज पार्टी में वेस्टर्न लुक में थीं। 

शहनाज के लुक्स की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट पैंट पहनी है। उन्होंने बालों का बन बनाया है। लुक सिंपल है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सामने आए वीडियो में शहनाज, जॉर्जिया को चम्मच से केक खिलाती हैं। 
 

एक अन्य वीडियो में शहनाज गाड़ी में जॉर्जिया के साथ बैठी हैं। वह फुल चीयर कर रही हैं। पपराजी के साथ बात करते हुए शहनाज कहती हैं कि ‘मेरे फैन्स मेरी आर्मी हैं।‘ इस पार्टी में अरबाज खान भी शामिल थे। पार्टी खत्म होने के बाद सभी लोग साथ में बाहर निकले। तस्वीरों में शहनाज और जॉर्जिया के बीच दोस्ती नजर आ रही है।
 

शहनाज गिल फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। वह सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में दिखेंगी। कुछ दिनों पहले सेट से उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। वह इंडियन लुक में वैनिटी वैन से निकलती दिखी थीं। बताया जा रहा है कि फिल्म में वह एक साउथ इंडियन लड़की का रोल कर रही हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा आयुष शर्मा, जहीर इकबाल और पूजा हेगड़े भी हैं। इसका निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं।
 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *