भागलपुर बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन नवगछिया के कोसी पार, खैरपुर बाजार पहुंचे। उसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया, अपने संबोधन में उन्होंने सांसद को लोकसभा का ड्राइवर बताते हुए कहा कि- आप तो दो नए ड्राइवर रख दिए और पुराना ड्राइवर को हटा दिए। अगर चाहते हैं यह इलाका भागलपुर से भी आगे निकल जाय तो कोई दुसरा नहीं निकाल सकता, इसे शहनवाज हुसैन हीं निकाल सकता है।

जहां लोगों ने शहनवाज हुसैन के नारे भी लगाए। वहीं पत्रकारों ने जब नवगछिया में बढ़ते लूट व ह’त्या जैसे अपराध के बारे में पूछा तो, शहनवाज ने कहा कि- पुरे बिहार में सबसे ज्यादा अपराध का ग्राफ कहीं बढ़ा है तो, नवगछिया में। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी से मिलूंगा, नवगछिया में जो अपराध और अपराधियों का मनोबल बढ़ा है, उसे तोड़ने की जरूरत है।

इस बात का अनुरोध मुख्यमंत्री से जरूर करूंगा। साथ हीं बिहार सरकार के सरकारी ऑफिसर नारायणपुर सीओ के द्वारा फ्लैट में महिला से किए गए दुष्कर्म के प्रयास को दुर्भाग्य बताया। वहीं शहनवाज हुसैन ने बताया कि- आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पुरी तरह तैयारी में है।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *