भागलपुर शहर में प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड Senco Gold & Diamonds की ओर से डायमंड ज्वेलरी की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल, उपमेयर सलाउद्दीन अहसन, राजीव कांत मिश्र, रमन कर्ण, सत्यनारायण प्रसाद, प्रशांत, बिहारी लाल, गोविंद अग्रवाल, बंटी यादव और प्रशांत विक्रम सहित कई समाजसेवी और शिक्षाविद उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद सभी विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी में आए और डायमंड ज्वेलरी के नए कलेक्शन की जानकारी ली।

 

सेंको के प्रोपराइटर संतोष कुमार और रेखा देवी ने बताया कि यह प्रदर्शनी खास तौर पर शहरवासियों के लिए आयोजित की गई है। इसमें आकर्षक डिज़ाइन और विशेष ऑफ़र मौजूद हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में आएं और नई डिज़ाइनों का लाभ उठाएं।

 

यह डायमंड ज्वेलरी प्रदर्शनी कुल 10 दिनों तक चलेगी, जिससे शहरवासियों को उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण देखने और खरीदने का विशेष अवसर मिलेगा। आयोजकों ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य भागलपुर में आभूषण उद्योग और कला को बढ़ावा देना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *