भागलपुर: शहर के पटेल बाबू रोड स्थित Senco Gold & Diamonds शोरूम की तीसरी वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस खास मौके पर शोरूम प्रबंधन ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स, विशेष छूट और उपहारों की व्यवस्था की है, जिससे खरीदारी का माहौल और भी खास बन गया है।
पिछले तीन वर्षों में ग्राहकों के मिले अपार प्रेम, विश्वास और समर्थन के लिए शोरूम प्रबंधन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शोरूम में सोने और हीरे के आभूषणों की विशाल रेंज के साथ-साथ लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइनों को प्रदर्शित किया गया है। ग्राहकों को खास तौर पर गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर बेहतरीन डील्स दी जा रही हैं, जिसका लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
वर्षगांठ के इस आयोजन को और यादगार बनाने के लिए खरीदारी करने वाले हर ग्राहक को सुनिश्चित उपहार भी दिया जा रहा है। यही वजह है कि शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग इस मौके का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
शोरूम प्रबंधन का कहना है कि यह आयोजन केवल एक व्यावसायिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते के तीन साल पूरे होने का जश्न है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी के बल पर वे आगे भी बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस खास मौके पर शोरूम के प्रोटेक्टर संतोष साह और रेखा साह के साथ कई समाजसेवी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस सफलता का जश्न मनाया और शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रबंधन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शोरूम पहुंचें और इस खास अवसर का हिस्सा बनते हुए आकर्षक ऑफर्स और छूट का लाभ उठाएं।

