भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नई पीढ़ी को आपातकाल के बारे में बताना होगा वरना उन्हें पता ही नहीं चलेगा कि इस देश में क्या-क्या हुआ है।

देश में ऐसी सरकार आई थी जिसने आपातकाल के माध्यम से लोगों का अधिकार छीन लिया था। उन्हें बोलने-लिखने तक के अधिकार से वंचित कर दिया गया था।

रविवार को विद्यापति भवन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने आपातकाल के संघर्ष, आपातकाल के उस दौर और लोकतंत्र के मूल्यों पर अपनी बात रखी।

इस दौरान उन सभी सत्याग्रहियों को नमन किया, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का विरोध किया और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखा।

सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा की 1975 में इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस ने लोगों के मौलिक अधिकार को छीना और लोकतंत्र को कुचला। आज भी आपातकाल देश के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है।

उन्होंने आपातकाल के समय के अपने संघर्षों को बयां किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 25 जून 1975 को भारत में पहली बार इंटरनल इमरजेंसी लगाई गई। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा, सारे नागरिक अधिकार छीन लिए गए।

जो बंद हुए उसके खिलाफ न कोई अपील, न कोई दलील, न कोई सुनवाई, न कोई कारवाई।

पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पटना महानगर भाजपा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, राधिका रमण, नवीन सिन्हा सहित कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

समारोह में सुशील कुमार मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘आपातकाल के वे खौफ भरे दिन’ का लोकार्पण भी हुआ।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *