सहरसा। विधानसभा चुनाव-2026 एवं होली, ईद, रामनवमी और सरस्वती पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व-त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य करने पर सहरसा पुलिस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोशी क्षेत्र, सहरसा के पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल सहित सभी पुलिस उपाधीक्षकों को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के समर्पण, तत्परता और प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा गया कि उनकी सक्रिय भूमिका के कारण क्षेत्र में शांति एवं सामाजिक सौहार्द कायम रहा।

पुलिस महानिदेशक, बिहार पटना द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया। इसमें लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, कुर्की-जब्ती वारंटों के प्रभावी क्रियान्वयन, पुलिस बल पर हमलों से जुड़े मामलों में शीघ्र कार्रवाई, सांप्रदायिक मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश शामिल हैं। साथ ही जख्म जांच प्रतिवेदन एवं एफएसएल रिपोर्ट से संबंधित मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने का निर्देश दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *