सहरसा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सहरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 1073 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तारबड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर इस मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को सूचना मिली थी कि परसाहा मार्ग से सोनवर्षा राज की ओर एक चार पहिया वाहन में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।

 

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई रवि कुमार, आभा कुमारी और हसीन अहमद खान की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने परसाहा मेन रोड के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान उजले रंग की एक संदिग्ध कार को रोका गया और जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई।

 

वाहन से कुल 1073 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया, जिसकी मात्रा लगभग 107.3 लीटर बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के अर्राह गांव निवासी मनीष कुमार, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिंदुपुर गांव निवासी अजय कुमार, ढाब गांव निवासी पिंटू कुमार और हरिबोल कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

एसडीपीओ ने कहा कि सहरसा पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस सफलता को पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *