तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन एक दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। उनके पीछे बैकग्राउंड में काफी दूरी पर एफिल टॉवर नजर आ रहा है।
अर्जुन कपूर आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर ने इस खास दिन को अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ बिताने का फैसला किया है। बर्थडे से ठीक पहले दोनों एयरपोर्ट पर नजर आए थे लेकिन तब ये साफ नहीं था कि ये कपल वैकेशन मनाने कहां जा रहा है। अब पैरिस से दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनमें दोनों को क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा सकता है।
रोमांटिक अंदाज में नजर आए अर्जुन-मलाइका
तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। उनके पीछे बैकग्राउंड में काफी दूरी पर एफिल टॉवर नजर आ रहा है। अर्जुन कपूर ने इन तस्वीरों को फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, ‘एफिल गुड… मैं जानता था कि मैं कर लूंगा मलाइका अरोड़ा।’
फैंस और सेलेब्स का ऐसा है रिएक्शन
रकुल प्रीत, तारा सुतारिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा और पत्रलेखा ने हर्ट इमोजी बनाकर इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। तस्वीरों को कुछ ही मिनटों में तकरीबन डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है और ढेरों फैंस और ट्रोल्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अरबाज ये फोटोज देखकर सोच रहा होगा कि तेरी उम्र का लड़का है मेरा।’
दोनों की उम्र में 11 साल का फासला
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की उम्र में बहुत ज्यादा फासला है। अर्जुन कपूर की उम्र जहां 37 साल है वहीं मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं। दोनों की उम्र में 11 साल का अंतर है। यही वजह है कि आए दिन दोनों को इस एज गैप के चलते ट्रोल कर दिया जाता है। इस रोमांटिक पोस्ट पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
