दुल्हनदुल्हन

बिहार के बक्सर जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह की लुटेरी दुल्हन समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग राजस्थान के एक परिवार से करीब दो लाख रुपये नकद और कीमती सामान ठग कर फरार हो गए थे। नगर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात आईटीआई फील्ड के पास से पूरे गिरोह को धर दबोचा।

दुल्हन
दुल्हन


यह पूरा मामला किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। राजस्थान के एक परिवार के बड़े भाई अनिल कुमार से एक महिला ने खुद को शादी कराने वाली एजेंट बताकर संपर्क किया। फिर व्हाट्सएप पर 15 से ज्यादा लड़कियों की तस्वीरें भेजीं गईं। उनमें से एक लड़की पसंद आने पर शादी की प्रक्रिया शुरू की गई। लड़की ने खुद को बक्सर के ब्राह्मपुर क्षेत्र की निवासी बताया और आधार कार्ड भी दिखाया। लेकिन जब पुलिस जांच में सच्चाई सामने आई तो पता चला कि लड़की का असली घर नया भोजपुर ओपी के चिल्हरी गांव में है।

इस गिरोह ने ठगी का बेहद शातिर तरीका अपनाया। उन्होंने अपने व्हाट्सएप डीपी में बक्सर एसपी की फोटो लगाई ताकि भरोसा कायम हो सके। राजस्थानी परिवार को बक्सर बुलाया गया और एक होटल में ठहराया गया। होटल में लड़की पक्ष के लोग आए, 3000 रुपये का भोजन कराया और शगुन के तौर पर नकद व कीमती सामान लिए गए। इसके बाद दुल्हन बनी लड़की और उसके साथी मौका देख फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह और सहायक थाना प्रभारी रमन राउत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर की सीमाओं पर तीन स्तर की घेराबंदी की। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गिरोह को बक्सर छोड़ने से पहले ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लुटेरी दुल्हन, उसका असली पति, एक महिला दलाल, होटल का गार्ड और एक एम्बुलेंस चालक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह पहले भी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा, “शिकायत मिलते ही हमने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी साक्ष्य और तीन तरफा घेराबंदी से गिरोह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया।” वहीं पीड़ित अशोक कुमार ने बताया, “हमारे बड़े भाई से शादी कराने के नाम पर ठगी की गई। आधार कार्ड फर्जी निकला और लड़की का पता भी गलत निकला।”

पुलिस अब इस गिरोह के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है और अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन और सोशल मीडिया के जरिए हो रही शादियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

सहरसा में बड़ी साजिश नाकाम: कार्बाइन और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

 

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *