2019 में भी CO के ट्रांसफर में गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री के पास पहुंची थी।

बिहार सरकार के द्वरा 30 जून को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। कई तरह की शिकायत मिलने के बाद उस आदेश को निरस्त किया गया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के स्तर तक यह मामला पहुंच गया था। जिसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आदेश को निरस्त करने का निर्णय लिया है। संयुक्त सचिव कंचन कपूर की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।

बड़े स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री के पास पहुंची

पिछले महीने 30 जून को बिहार सरकार के राजस्व विभाग ने बिहार राजस्व सेवा के अंचल अधिकारी एवं इसके समकक्ष पद- अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, चकबंदी पदाधिकारी, प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी के पदों पर बड़ी संख्या में ट्रांसफर किया गया था। इसे अब विभाग ने निरस्त कर दिया है।

बता दें, 2019 में भी CO के ट्रांसफर में गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री के पास पहुंची थी। सत्ताधारी विधायकों ने ही मुख्यमंत्री से शिकायत किया था कि उनके उन लोगों की सिफारिश को नहीं सुनी गई। कई विधायकों ने सीधे तौर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय की शिकायत की थी।

इसके पहले बीजेपी कोटे के ही मंत्री राम नारायण मंडल के समय में भी CO के ट्रांसफर आदेश को रद्द कर दिया गया था। तब भी तबादला में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री के पास पहुंची थी।

By Indradev Kumar

Patrakar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *