स्वास्थ्य विभाग में जल्द डेढ़ लाख पदों पर बहाली होगी। उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार यह ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जायेगी।

इस दिशा में महागठबंधन सरकार हर प्रयास कर रही है। डेढ़ लाख बहाली में डॉक्टर, नर्स व पारा मेडिकल स्टॉफ के पद शामिल होंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। बिहार सरकार की ओर से भोजपुर को मॉडल हॉस्पिटल व पिकू (शिशु गहन चिकित्सा यूनिट) के रूप में सौगात दी गयी है।

वह गुरुवार को आरा सदर अस्पताल परिसर में उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रिमोट कंट्रोल से मॉडल हॉस्पिटल व पिकू का उद्घाटन किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भोजपुर में आज मॉडल अस्पताल और यहां मिलने वाली सुविधाओं का उद्घाटन किया गया है। इसी तरह के मॉडल अस्पताल हर जिले में बनाये जाएंगे।

बिहार में अभी 22 जिलों में मॉडल अस्पताल बनाये जा रहे हैं।

सहरसा और भोजपुर में बनकर तैयार हो गया है।

बाकी जिले में चरणवार तरीके से काम पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में स्वास्थ्य विभाग में सुधार हुआ है पर अभी और सुधार की जरूरत है।

ड्यूटी न करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई जारी रहेगी

डिप्टी सीएम बोले, अस्पताल तो बन गया है, लेकिन मरीज अस्पताल में आए तो डॉक्टर मिलने चाहिए। यह गंभीर चुनौती बनी हुई है।

महागठबंधन सरकार में एक हजार डॉक्टरों पर कार्रवाई हुई है। ड्यूटी नहीं करने वाले डॉक्टर बख्शे नहीं जाएंगे। फरार डॉक्टरों पर आगे भी कार्रवाई होगी।

15 अगस्त तक जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल तैयार होगा

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में यहां बहुत काम हुए हैं और अभी कुछ काम होने बाकी हैं।

15 अगस्त तक जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल को हैंडओवर करने का आदेश दिया गया है। बिहार के लोगों ने जो प्यार दिया है, इसके बाद हमारी जवाबदेही व जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसे निभाना है।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *