पटना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिहार सरकार ने राजस्व सेवा से जुड़े पांच अधिकारियों के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इन अधिकारियों के इस्तीफे को मंजूरी देते हुए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा भेजी गई अनुशंसा के आधार पर इन अधिकारियों के त्यागपत्र को उनके आवेदन की तिथि से प्रभावी मानते हुए स्वीकृति प्रदान की गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

 

जिन पांच अधिकारियों के इस्तीफे स्वीकार किए गए हैं, उनमें तीन महिला और दो पुरुष अधिकारी शामिल हैं। वैशाली जिले के गोरौल अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी अंशु कुमार का त्यागपत्र 19 दिसंबर 2025 से प्रभावी मानते हुए स्वीकार किया गया है। वहीं रोहतास जिले के बिक्रमगंज के राजस्व अधिकारी रहे राजन कुमार का इस्तीफा 26 जून 2025 के प्रभाव से स्वीकृत किया गया है।

 

इसके अलावा सारण जिले के परसा की राजस्व अधिकारी रहीं शिवांगी पांडेय का त्यागपत्र 7 मई 2025 से प्रभावी माना गया है। वहीं रोहतास जिले के राजपुर की तत्कालीन अंचलाधिकारी अंकिता वर्मा का इस्तीफा 27 अगस्त 2024 के प्रभाव से स्वीकार किया गया है।

 

इसी क्रम में हाजीपुर सदर की राजस्व अधिकारी रहीं स्मृति कुमारी का त्यागपत्र भी 20 अगस्त 2025 के प्रभाव से स्वीकृत कर लिया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन सभी अधिकारियों के इस्तीफे जिलाधिकारियों की अनुशंसा और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वीकार किए गए हैं।

 

सरकार के इस फैसले के बाद राजस्व सेवा से जुड़े इन पदों पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आगे की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

 

फिलहाल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना भी दे दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *