प्रयागराज में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत अनुमोदित अनुग्रह राशि प्रदान की गई।

 

यह हादसा प्रयागराज जनपद के सोरांव तहसील अंतर्गत चंदापुर गांव में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने के कारण हुआ था, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में ज्योतिष कुमार, सनोज चौधरी उर्फ विलट चौधरी और मसिंदर सादा शामिल थे, जो सलखुआ क्षेत्र के निवासी थे।

 

आज आयोजित कार्यक्रम में सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये के चेक सौंपे। सहायता प्राप्त करने वालों में मृतक ज्योतिष कुमार की पत्नी रीता देवी, सनोज चौधरी की पत्नी मुन्नी देवी और मसिंदर सादा की माता फूलों देवी शामिल हैं। प्रशासन द्वारा यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।

 

इस दौरान सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और नियमानुसार हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

साथ ही सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने अंचलाधिकारी सलखुआ को निर्देश दिया कि आश्रित परिवारों को तात्कालिक सहायता के रूप में पर्चा उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।

 

इस मौके पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री संजीव कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर श्री आलोक रॉय सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल से पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *