सहरसा। शहर के डी.बी. रोड स्थित आर्यावर्त वैली पाठशाला में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक अर्चना आनंद ने की, जिसमें संगठन के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुशवाहा, प्रदेश नेता शिवेंद्र कुमार जीशू, चंदन बागची एवं रौशन पाठक सहित कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। सभी नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर अपने विचार रखे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 13 एवं 14 अप्रैल को सहरसा में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना रहा। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के शामिल होने की संभावना को देखते हुए कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना ही प्राथमिक लक्ष्य है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में विंदेश्वरी मेहता, बैजनाथ कुमार विमल, सीएम झा बोआ, अविनाश सिन्हा, प्रणव प्रताप राघव, आरती देवी, बबीता देवी, रणजीत कुशवाहा, संजीत पासवान, नरेश यादव, बिपिन पासवान, मुझरउद्दीन खान बबलू, बालकृष्ण कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, सुबोध झा, शैलेश झा, पवन झा और अंकित आर्या सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
