यौन शोषण की पीड़ित मॉडल का गुरुवार को रांची के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज किया गया। न्यायिक दंडाधिकारी सृष्टि घई की अदालत में सुबह नौ बजे बयान दर्ज किया गया।
बुधवार को रांची पहुंचने पर उसका मेडिकल और कोरोना टेस्ट किया गया था। कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराने के लिए मामले के अनुसंधानकर्ता विवेक कुमार उसके साथ कोर्ट पहुंचे थे।
पीड़िता मॉडल ने कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर पर दुष्कर्म करने और जबरन धर्म बदलने का दबाव देने का आरोप लगाया है। इस मामले में गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी तनवीर अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मालूम हो कि पीड़िता भागलपुर के मानिक सरकार क्षेत्र की रहने वाली है।
इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वर्ष 2021 में गूगल पर सर्च कर वह मॉडलिंग सीखने रांची आई थी।
उसी साल होली के आयोजन पर तनवीर अख्तर ने अपने कोचिंग संस्थान में पार्टी दी थी और पार्टी के दौरान ही कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया था। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी तनवीर बार-बार वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता था। यहां से परेशान होकर वह भागलपुर चली गई थी, लेकिन उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसे फिर रांची बुलाया और बार बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
बाद में पीड़िता मुंबई चली गई। तनवीर अख्तर पीछा करते हुए मुंबई पहुंच गया और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। मॉडल ने परेशान होकर इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद रांची पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
