भागलपुर में पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर ललमटिया थाना क्षेत्र में मधनिषेध के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व एएसपी शायम राजा ने किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को शराबबंदी कानून की जानकारी देना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

 

रैली की शुरुआत ललमटिया थाना परिसर से हुई। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी और जवान टमटम चौक, पासीटोला, कबीरपुर, नसरतखानी और पिपरपाती सहित विभिन्न इलाकों से होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचे। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को मधनिषेध कानून के प्रति जागरूक किया।

 

इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की संकरी गलियों और मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए आमजन से संवाद किया। लोगों को बताया गया कि शराबबंदी कानून समाज की भलाई और परिवारों की सुरक्षा के लिए लागू किया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या सेवन की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

 

रैली में ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान, एसआई राहुल कुमार, एसआई महावीर कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में भाग लेकर पुलिस का सहयोग किया।

 

एएसपी शायम राजा ने कहा कि मधनिषेध कानून का पालन सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ मुहिम में प्रशासन का साथ दें और अपने आसपास किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

पुलिस सप्ताह के अवसर पर आयोजित इस रैली ने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया और नशामुक्त समाज के संकल्प को दोहराया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *