भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा केंद्रीय मोर्चा कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं के साथ आज भागलपुर के गौशाला प्रांगण में कार्यक्रम आहूत की गई ।इस कार्यक्रम में बिहार के अलावे कई जगहों से भारतीय जनता पार्टी की महिला संगठन की अधिकारी शिरकत की।

दिल्ली से आई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या महिला मोर्चा की कायनात काजी ने बताया आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है बिहार में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करना साथ ही आम जनों से जुड़ कर उनसे संवाद स्थापित करना है ,जिससे हमारा संगठन मजबूत हो और स्वस्थ व स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण हो सके ।

इस कार्यक्रम में चार दिवसीय प्रवास पर आए सभी अधिकारी कई सभाएं करेंगी। कार्यक्रम के दौरान कुंज बिहार की एमएलए मालवी रॉय, दिल्ली से आई कायनात काजी, लाजवंती झा, श्वेता सिंह, प्रीति शेखर के अलावे दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की अधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *