प्रियंका चोपड़ा व्यस्त अभिनेत्रियों में से हैं। कभी अपनी फिल्मों तो कभी किसी इवेंट में उन्हें देखा जाता है। इन सबके बीच प्रियंका अपने परिवार के लिए भी वक्त निकाल लेती हैं। निक के परिवार सहित वह अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं। काम के बीच प्रियंका की फैमिली प्लानिंग को लेकर भी समय-समय पर चर्चा होती रहती हैं। प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी जिसके बाद अब अभिनेत्री ने अपने आगे के प्लान को लेकर बात की है।

प्रियंका चोपड़ा ने बच्चे और भविष्य को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वो और निक जोनस अपनी जिंदगी में बदलाव के लिए तैयार हैं और यह जब होगा तब होगा ही। प्रियंका ने हाल ही में वैनिटी फेयर मैगजीन के साथ बातचीत की। इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या उनकी मां डॉ मधु चोपड़ा नानी बनने की उम्मीद कर रही हैं। प्रियंका ने जवाब दिया, ‘यह हमारे भविष्य का बहुत बड़ा हिस्सा है। भगवान की कृपा से जब यह होगा, तब होगा।‘

जब प्रियंका से पूछा गया कि वह और निक अपनी जिंदगी में बहुत व्यस्त रहते हैं तो अभिनेत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘नहीं हम प्रैक्टिस करने में बहुत बिजी नहीं रहते।‘ वह आगे कहती हैं, ‘मैं इसके लिए ओके हूं। हम दोनों ही इसके लिए ओके हैं।‘ गौरतलब है कि 2019 में प्रियंका ने वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘एक घर खरीदना और बच्चा, दोनों उनकी लिस्ट में हैं। घर वह है जहां मैं खुश हूं, जब तक मेरे आस-पास वे लोग हैं जिनसे मैं प्यार करती हूं।‘ 

प्रियंका हाल ही में फिल्म ‘द मैट्रिक्स’ में नजर आईं। वह फिल्म में सती की भूमिका में हैं। बॉलीवुड में उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ है। इसमें उनके अलावा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *