राज्य




बांका जिले के शंभूगंज सातपट्टी चटमाडीह की बेटी प्रिया सिंह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन कर दिया है। प्रिया ने जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता डीवीएम एस इंग्लिश स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में आयोजित हुई थी, जिसमें जमशेदपुर, धनबाद, रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रिया ने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे बांका जिले का मान बढ़ाया। जीत के बाद विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रिया के कोच और शिक्षक निलेश कुमार ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी लगन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अब प्रिया की नजर संभावित तौर पर तमिलनाडु में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स पर है, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
राज्य
दरअसल, प्रिया माउंट कार्मल स्कूल, भागलपुर की आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। बिहार स्तर की प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद उन्हें जमशेदपुर में राज्य स्तरीय मुकाबले में खेलने का मौका मिला। मौके का पूरा फायदा उठाते हुए प्रिया ने अपने बेहतरीन खेल और टीमवर्क से निर्णायक बढ़त दिलाई।

अपनी सफलता का श्रेय प्रिया ने अपने परिवार और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा, “मेरी दादी निभा सिंह, माता पूजा सिंह, पिता अक्षय सिंह उर्फ प्रिंस कुमार और नानी रेखा सिंह ने हमेशा मेरा मनोबल बढ़ाया। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने हर संभव समर्थन दिया। उनके आशीर्वाद और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।”

परिवार में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। प्रिया के बड़े बाबा अवधेश कुमार सिंह, राधा रमण सिंह, चाचा आशिष कुमार, बहन रिया सिंह और भाई राजवीर सिंह सहित पूरे गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रिया की मेहनत और संघर्ष एक मिसाल है और वह आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर बांका का नाम रौशन करेंगी।

गांव में भी प्रिया की जीत की खबर फैलते ही जश्न का माहौल बन गया। कई लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और बच्चों को प्रेरित किया कि वे भी खेलकूद में हिस्सा लें और अपनी प्रतिभा को निखारें।

प्रिया की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति और मेहनत हो तो छोटे से गांव की बेटियां भी बड़े-बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना सकती हैं। अब बांका की यह उभरती खिलाड़ी नेशनल लेवल पर खेलने के लिए तैयार है और पूरे जिले की दुआएं उनके साथ हैं।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली

रक्षाबंधन पर वीरता की मिसाल: कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवानों ने दी जान, 10 घायल

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *