बिहार में बेखौफ अपराधी तांडव मचा रहे हैं। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने बिहार पुलिस के एक जवान की पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। महिला मंदिर से पूजा करने के बाद घर लौट रही थी, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह कब्रगाह के पास का है। घायल महिला की पहचान रति लाल महतो की 32 वर्षीय बेटी कंचन कुमारी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि कंचन अपनी मां और बच्चे के साथ मंदिर में पूजा कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर लोगों को लगा कि पटाखा फूटा है लेकिन जब कंचन खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई तो लोगों को पता चला कि उसे गोली लगी है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंचन अपने पति से अलग रहती है उसका पति के साथ विवाद चल रहा है, जिसको लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *