सहरसा में लगातार बढ़ रही बाइक स्टंटबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। शहर के हवाई अड्डा मैदान में युवाओं द्वारा तेज रफ्तार बाइक चलाने और खतरनाक स्टंट करने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर सहरसा पुलिस ने आज विशेष अभियान चलाकर स्टंटबाजों को सबक सिखाया।

 

अभियान के दौरान हवाई अड्डा मैदान में बेवजह घूम रहे और तेज रफ्तार से बाइक चला रहे चालकों को रोककर जांच की गई। कई युवकों से पूछताछ की गई और उनके दस्तावेजों की भी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सार्वजनिक स्थान पर स्टंट करना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

 

मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने युवाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए समझाया कि इस तरह की लापरवाही से उनकी अपनी जान के साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। इस बार अधिकांश युवकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया, लेकिन दोबारा ऐसी हरकत करते पकड़े जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना व चालान भी काटा जाएगा।

 

पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। सहरसा पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *