नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र और कहलगांव के घोघा थाना क्षेत्र में गुरुवार को छापेमारी करने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें कई पुलिस वालों को चोटें लगी हैं। गोपालपुर के डिमहा में तो पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे।

डिमहा गांव में गुरुवार को आरोपी प्रदीप मंडल को पकड़ने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गयी। इस दौरान पुलिस के लाठीचार्ज के बाद गुस्सायी भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया।

इसमें पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गये। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों के हाथ एक सिपाही लग गया जिसे ग्रामीणों ने सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। हालांकि सिपाही किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। झड़प के समय महिला सिपाही व अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आयी।

वहीं, घोघा थाना क्षेत्र में शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गए घोघा थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार व पुलिसकर्मियों पर कहलगांव उप प्रमुख पति ब्रजेश मंडल और पक्कीसराय मुखिया पति हुलो मंडल सहित अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद और बलों को भेजा गया और सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। हमले में कई पुलिस वालों को चोट भी लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *