बिहपुर पुलिस ने बुधवार को सोनवर्षा वार्ड नंबर 15 महादलित टोला निवासी भूपेंद्र दास को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि बीते गुरुवार की सुबह एक महादलित परिवार के पांच सदस्यों के खून से लथपथ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया था। दो बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं भूपेंद्र से पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया। भूपेंद्र ने कहा मेरी पत्नी से तीन साल से विवाद चल रहा था। मैंने ही घटना को अंजाम दिया है।
मंगलवार को नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर विनय कुमार और बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह भूपेंद्र को लेकर उनके घर सोनवर्षा पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। एसडीपीओ ने घटना की पुनरावृति करवाया। पुलिस को भूपेंद्र ने वह बांस का टुकड़ा दिखाया। जिससे उसने पत्नी व बच्चों को पीटा था। पुलिस ने बांस के टुकड़े को भी जब्त किया। इससे पहले भी पुलिस खून लगे ईंट व पिलास को जब्त किया था। भूपेंद्र अपनी पत्नी से हमेशा झगड़ा करता था। तीन साल वह बाहर जाकर काम करना चाहता था। पर पत्नी नहीं जाने देना चाहती थी। घटना के दिन भूपेंद्र ने कहा पत्नी ने मेरी कमीज फाड़ दी थी। वहीं मायागंज अस्पताल में भर्ती अर्निका ने भी बताया था की पिता भूपेंद्र ने ही हमलोगों को पीट कर घायल किया था।