पुलिसपुलिस

खरीक थाना क्षेत्र में हुई एक महिला की निर्मम हत्या के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस जघन्य घटना के विरोध में बुधवार को नवगछिया पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना की तीखी निंदा की। उन्होंने इसे अमानवीय, हृदय विदारक और कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाने वाली घटना बताया।

पुलिस
पुलिस

मंगनी लाल मंडल ने कहा कि महिला की हत्या बेहद नृशंस तरीके से की गई, जिसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से ही पुलिस मामले को दबाने और आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। शुरू से ही पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने जानबूझकर एफआईआर में हत्या की धारा नहीं जोड़ी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह मुख्य आरोपियों को संरक्षण दे रही है।

प्रेस वार्ता में मंगनी लाल ने कहा कि घटना के चश्मदीद गवाहों और परिजनों ने जिस तरह से मुख्य आरोपी गृह सिंह समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनके बावजूद एफआईआर में उनका नाम नहीं जोड़ा गया। इससे साफ होता है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो राजद चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

राजद प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली सरकार के राज में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने खरीक थाना पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक निर्दोष महिला की हत्या पर जिस तरह से लीपापोती की जा रही है, वह बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि राजद हर स्तर पर उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने मांग की कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए या किसी उच्चस्तरीय स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि दोषियों को सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

समाप्त में मंगनी लाल मंडल ने कहा कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया और पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई नहीं हुई, तो राजद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं।

 

 

 

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

सहरसा में बड़ी साजिश नाकाम: कार्बाइन और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *