प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन करने तथा इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाये जाने के विरोध में प्रदेश जदयू ने पटना हाईकोर्ट के समीप स्थित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष रविवार को अनशन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में हुए इस अनशन में जदयू के प्रदेश स्तरीय शीर्ष नेता मौजूद रहे।

ललन सिंह ने कहा कि 28 मई की तिथि को काले दिन के रूप में याद किया जाएगा। आरोप लगाया कि आदिवासी और महिला होने के कारण भाजपा द्वारा राष्ट्रपति को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह से दूर रखने की साजिश रची गई है।

यह लोकतंत्र के दामन पर धब्बा है। हमारी पार्टी उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर देश की महिला, आदिवासी राष्ट्रपति और संवैधानिक मूल्यों के हक के लिए बाबा साहेब जी की प्रतिमा के समक्ष अनशन कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए भारत के संविधान तथा देश के लोकतंत्र की धज्जी उड़ा रहे हैं। पुराने इतिहास को मिटाने की साजिश हो रही है। प्रधानमंत्री सारा इतिहास अपने नाम लिखना चाहते हैं।

दिल्ली की प्रचंड बहुमत (70 में 67 सीट) से चुनी हुई सरकार को काम करने से रोका जा रहा है। कहा कि जिस तरह कर्नाटक में भाजपा हारी है, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी उसकी हार होगी।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश के संवैधानिक मूल्यों पर हमला जदयू बर्दाश्त नहीं करेगा। संचालन चंदन सिंह ने किया। अनशन को अनिल हेगड़े, नीरज कुमार, रवीन्द्र प्रसाद सिंह, सलीम परवेज, संतोष निराला, डॉ. रंजूगीता, निहोरा यादव, भगवान सिंह कुशवाहा, वासुदेश कुशवाहा ने संबोधित किया।

मौके पर अभिषेक झा, अंजुम आरा, राहुल शर्मा, अजय चौधरी, डॉ.अमरदीप, किरण रंजन, श्वेता विश्वास, छोटू सिंह, विजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह सेतु मौजूद थे।

पटना हाईकोर्ट के समीप स्थित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष रविवार को अनशन करते जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह व अन्य।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *