भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के पर्यावरण प्रेमी व संजीवनी गंगा के संस्थापक मोहम्मद अयाज़ को विश्व नीम महोत्सव एवं सम्मान समारोह 2022 के लिए चयन हुआ है। यह अन्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान एवं ग्लोबल नीम ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा सम्मान दिया जायेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री जल शक्ति व नमामि गंगे उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य अतिथि श्री डॉक्टर महेन्द्र सिंह के हाथों पुरस्कृत किए जायेंगे। ये पीरपैंती भागलपुर के लिए गर्व की बात है पर्यावरण प्रेमी मोहम्मद अयाज द्वारा लाखों पेड़ों को अलग दिशा में लगाया गया है

प्रखंड के सारे संस्थानो में अपना पर्यावरण को जागरूक करके पेड़ों को सजाया है। ये बहुत ही अलग अंदाज रखते है घर परिवार से ज्यादा पेड़ -पौधों से प्रेम करते है इनका सोच है की हर घर एक पेड़ लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखे और जिले में नीम कॉरिडोर का निर्माण भी इनके द्वारा किया जा रहा है ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *