भाभी जी घर पर हैं’ टीवी सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर शिल्पा शिंदे ने घर-घर में अपनी जगह बना ली थी। इस किरदार ने शिल्पा को इतनी शोहरत दी कि लोग उन्हें उनके नाम से नहीं बल्कि अंगूरी भाभी के नाम से ही बुलाने लगे। लेकिन क्या आपको पता है इस शो में दिखने वाली संस्कारी अंगूरी भाभी यानी कि शिल्पा शिंदे ने कुछ दिन पहले रिलीज हुई वेब सीरीज में ऐसे-ऐसे सीन दिए कि लोगों की आंखें खुली रह गईं।

इस वेब सीरीज का नाम ‘पौरुषपुर’ है। ‘पौरुषपुर’ वेब सीरीज में संस्कारी बहू का रोल निभाने वाली शिल्पा ने अपनी छवि से उलट एकदम बोल्ड सीन्स दिए थे। ये सीन इतने ज्यादा बोल्ड थे कि शिल्पा शिंदे के अंगूरी भाभी किरदार उसके सामने एकदम फीका पड़ गया था।

भाभी जी घर पर है’ शो में शिल्पा के दो टूक जवाब लोगो ने खूब पसंद आता था। वही अब शिल्पा के बेहद हॉट अवतार को देखकर लोग को समझ नही आ रहा कि शिल्पा में इतना बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन कैसे आया।

निभाया था रानी मीराबती का रोल

‘पौरुषपुर’ वेब सीरीज में शिल्पा शिंदे ने रानी मीरावती  का किरदार निभाया। जिसमे वो राजा का ख्याल रखने के लिए नई-नई रानियां लेकर आती हुई दिखाई देती है। राजा महिलाओं पर इतने अत्याचार करता है कि एक के बाद एक उसकी चार रानियां महल से गायब हो जाती हैं। इस वेब सीरीज में रानी मीराबती बनने के लिए शिल्पा शिंदे ने हैवी ड्रेस पहनी। इसके साथ ही ज्वैलरी भी हैवी कैरी की। हालांकि, रानी मीरावती बनकर शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

जानें क्या है ‘पौरुषपुर’ वेब सीरीज की कहानी

पौरुषपुर’ एक पीरियड ड्रामा वेब सीरीज है जिसमें प्यार, वासना और बदले की कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज में एक ऐसे राजा की कहानी को दर्शाया गया है, जो कमजोर और कामी है। शिल्पा शिंदे ने इस सीरीज में हद से ज्यादा बोल्ड सीन दिए हैं। पूरी वेब सीरीज 16वीं सदी के राजा की अय्याशी पर आधारित है।

‘बिग बॉस 11’ की रहीं विनर

शिल्पा शिंदे ना केवल अंगूरी भाभी का रोल निभाकर चर्चा में रहीं बल्कि ‘बिग बॉस 11’ का खिताब भी जीता। इस शो में शिल्पा की विकास गुप्ता के साथ नोकझोंक खूब देखने को मिली। यहां तक कि अंगूरी भाभी का किरदार छोड़ने वाला किस्सा भी खूब उछला हालांकि इन सभी चीजों के बावजूद शिल्पा शिंदे ‘बिग बॉस 11’ का खिताब जीतने में कामयाब रहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *