भागलपुर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडे के नेतृत्व में आनंद राम धनधानिया विद्यालय प्रांगण में, भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती श्वेता सुमन के संयोजन में संपन्न हुआ।

जिसे सफल बनाने में श्री ओम भास्कर अंजना प्रकाश शरद सालारपुरिया प्यारे हिंद आदि की अहम भूमिका रही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी परीक्षा से पहले “परीक्षा पर चर्चा “कार्यक्रम से वर्ष 2018 से छात्रों से परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए संवाद स्थापित करते आ रहे हैं इस कड़ी में इस वर्ष देश भर के नवी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें उनकी कला का प्रदर्शन हुआ जिसमें भागलपुर जिले का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

भागलपुर जिले में यह कार्यक्रम आनंद राम धनधानिया विद्यालय प्रांगण में सैकड़ों बच्चों की भागीदारी आर्ट शिक्षिका श्रीमति रूपम का मार्गदर्शन रहा बच्चों ने चित्र बनाकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।दिनांक 27 जनवरी प्रातः 11:00 बजे परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागी एवं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का सम्मान भागलपुर की मेयर डॉ वसुंधरा लाल के द्वारा किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में भाग लेकर बच्चों को एक बहुत ही रचनात्मक मंच मिला जिससे बच्चे काफी उत्साहित दिखे और दिए गए विषयों पर एक से बढ़कर एक चित्र बनाकर अपनी परिकल्पना को कोरे कागज पर उकेरा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *