एक तरफ़ जहां बिहार सरकार किसानों के खून पसीने से उगाए धान खरीद कर नए कृतिमान स्थापित कर रिकार्ड बना रहीं हैं वहीं नवगछिया अनुमंडल के कोसी पार ढोलबज़्ज़ा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के द्वारा धान की खरीदारी नहीं हो पाती हैं ।

इसका मुख्य कारण हैं यहाँ पैक्स गोदाम नहीं होना..!

किसान व्यापारियों के आगे धान बेचने को विवस हैं और उन्हें धान का उचित मूल्य भी नही मिल पाता है।

व्यापारी औने-पौने कीमत पर धान बेचने को विवस हैं.!

क्या कहते हैं सरपंच

ढोलबज़्ज़ा के सरपंच सुशान्त कुमार बताते हैं कि एक तरफ़ सरकार पैक्स के मध्यम से किसानों का धान सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ख़रीद कर नये किसानों को समृद्ध बना रहीं हैं वही ढोलबज़्ज़ा में गोदाम नही होने के कारण किसान लाचार हैं।

व्यापारी के पास कम कीमत पर धान बेचने को विवस है प्रशानिक पदाधिकारी को इस ओर ध्यान आकृष्ट करना चाहिए.!

भगवानपुर के किसान संजय कुमार ने बताया कि अन्य ज़िलों की तरह यहाँ भी गोदाम होता तो पैक्स के माध्यम से हमलोग भी धान बेच पाते व्यापारी के द्वारा धान का मूल्य प्राप्त नही हो पाता हैं लाचारी में बेचने को विवस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *