बेतिया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही 7 छात्राओं समेत 8 लोगों को अनियंत्रित बोलेरो ने रौद डाला। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग एनएच 727 की है।
बताया जा रहा है कि बारात से लौट रही बोलेरो ने कोचिंग पढ़ने लौरिया जा रही छात्राओं के ऊपर कहर बरपाया है। तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार छात्राओं को पीछे से ठोकर मार दी और एक के बाद एक सात लड़कियों को रौंद डाला। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक शख्स भी इसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे बोलेरो ड्राइवर सबसे पहले पीछे चल रही छात्रा को ठोकर मारी, इसके बाद छात्रा गाड़ी की बोनेट पर गिर जाती है और बोलेरो ड्राइवर उसे घसीटते हुए आगे बढ़ जाता है और आगे जा रही अन्य छात्राओं को भी रौंदते हुए बढ़ जाता है। बोलेरो किसी बारात से वापस लौट रहा था, जिसपर दूल्हा-दुल्हन के नाम वाला पैंप्लेट अभी लगा हुआ था।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए लौरिया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरो ने 6 छात्राओं को जीएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की शिकार हुईं सभी 10 की छात्राएं हैं और पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही थीं। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और वे अस्पताल पहुंच गए हैं।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
