सहरसा जिला जहाँ सोनबरसाराज थाना क्षेत्र के गढ़ अमृता गांव में भूमिविवाद को लेकर दो गुट में जमकर गोलीबारी की घटना घटी है जिसमे 60 वर्षीय विजेंद्र यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मारपीट की घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल है। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विजेंद्र यादव और संजय यादव के बीच पूर्व जमीनी विवाद चल रहा था जिसमे विवादित जमीन को जबरन जोतने को लेकर संजय यादव व विजेंद्र यादव के बीच मारपीट के दौरान गोलीबारी होने लगी जिसमें गोली लगने से विजेंद्र यादव हो गया। फिलहाल घायल दोनो व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
सहरसा से इन्द्रदेव कि रिपोर्ट
बाईट–बिजेन्द्र यादव–घायल पीड़ित।