राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में सात विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी क्रम में चौथे कार्यक्रम के रूप में ‘सकल हिंदू समाज सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है। भागलपुर महानगर, जिसे संघ की संरचना के अनुसार 12 नगरों और अनेक बस्तियों में विभाजित किया गया है, वहां प्रत्येक बस्ती में ऐसे सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

 

इसी कड़ी में रविवार, 8 फरवरी 2026 को चुनिहारी टोला स्थित रानी सती बस्ती में प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘सकल हिंदू समाज’ के तत्वावधान में हुआ। समिति के अध्यक्ष प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. गौतम अग्रवाल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ललन पांडे जी और मदन पंडित जी ने संयुक्त रूप से की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष और हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। इसके बाद ईश्वर नाम दास जी ने सनातन धर्म एवं हिंदू समाज की विशेषताओं पर विस्तृत उद्बोधन दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एवं अधिकारी भी कार्यक्रम में आमंत्रित थे। सुरेश प्रसाद सिंह जी (कुटुंब प्रबोधन) ने संघ की यात्रा और ‘पांच परिवर्तन’ विषय पर विचार साझा किए।

 

सम्मेलन में लगभग 85 से 90 लोग उपस्थित रहे, जिनमें समाज के गणमान्य, बुद्धिजीवी और आम नागरिक शामिल थे। कार्यक्रम में श्री राणा प्रताप जी, डॉ. चंद्रशेखर शाह जी, श्री रतन भालोटिया जी, श्री अशोक मवांडिया जी, रवि सिन्हा जी, राजू कुमार जिलों का जी, राहुल जी, दिलीप अग्रवाल जी, प्रदीप आनंद जी, संदीप खंडेलवाल जी, सिद्धार्थ गर्ग जी, भरत जैन जी, भवानी वर्मा जी, संदीप शर्मा जी, विवेक शाह जी, मुन्ना गांधी जी और सिवाग चौबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन माता की आरती और जयघोष के साथ हुआ। समाज की ओर से इस प्रकार के सम्मेलन हर माह आयोजित करने की मांग भी सामने आई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *