सहरसा से इंद्रदेव की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रतिपक्ष के नेता बिहार विधान परिषद का आगमन सोमवार को सहरसा एवं सुपौल जिला का दौरा किया गया। श्री चौधरी हेलीकॉप्टर से 11:30 हवाई अड्डा पर उतरे जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला एवं बूके देकर उनका भव्य स्वागत किया।तत्पश्चात वे खुली जीप में सवार होकर हवाई अड्डा से अंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे काफिले के साथ पंडित चंद्रशेखर आजाद एवं बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।
तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में उन्हें आम एवं मिठाई के द्वारा तराजू पर उनका वजन किया गया। उसके बाद गांधी पथ होते हुए शंकर चौक स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना किया। वहां से वे साइकिल द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल रेनबो रिसोर्ट पहुंचे।वही रेनबो रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम को अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने इस अवसर पर जनसंघ काल के 11 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। वही इस अवसर पर अन्य पार्टी से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर उनका सम्मान किया गया।
श्री चौधरी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए 9 साल का शासन को बेमिसाल बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गरीब मां की कोख से उत्पन्न प्रधानमंत्री ने सबसे पहले गरीब लोगों का बैंक में जनधन खाता खुलवाया। वही गरीब महिलाओं के आंखों से बहते आंसू को रोकने के लिए उज्जवला गैस योजना के माध्यम से लोगों को मुफ्त सिलेंडर एवं चूल्हा प्रदान किया। श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को भी सम्मानित कर उन्हें आर्थिक लाभ पहुंचाया। वही वैश्विक आपदा कोरोनाकाल के दौरान स्वास्थ्य ढांचा को दुरुस्त कर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मुहैया कराया।
इसके साथ ही धारा 370 की समाप्ति,तीन तलाक को समाप्त कराया।वही राम मंदिर का निर्माण बहुत जल्द पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढा है। वही प्रधानमंत्री भी पूरे विश्व में सम्मानित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य की 2024 तक सभी गरीबों को पक्का आवास मुहैया कराया जाना है।आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। वही बिहार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दो बार कर्पूरी ठाकुर एक बार लालू प्रसाद यादव तथा 5 बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री का मानसिक स्मरण गुम हो गया है जिसके कारण वे आमिर खान की तरह विरोधी खेमा में जाकर बैठ गए हैं।उन्होंने कहा कि इस बार आप सभी लोग भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दें ताकि 2024 लोकसभा एवं 2025 विधानसभा के चुनाव में पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बना सकें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिहार में बनेगी तो हर कमिश्नरी मुख्यालय में हवाई अड्डा का निर्माण कराया जाएगा ताकि बिहार तेजी से विकसित हो सके।
श्री चौधरी ने शराबबंदी कानून के ऊपर भी तंज कसते हुए कहा कि 2005 में बड़े भाई एवं छोटे भाई की सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर शराब की दुकान खोल कर लोगों को शराबी बनाया। जिसका परिणाम है कि आज घर-घर में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार के विकास मॉडल की भी हवा निकल गई है।
भ्रष्टाचार के कारण 1700 सौ करोड़ का पुल गंगा नदी की भेंट चढ़ गया वही किशनगंज में भी एक फूल उद्घाटन से पहले ही धराशाई हो गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का संचालन शिव भूषण सिंह ने किया। वहीं इस कार्यक्रम को पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू, डॉक्टर आलोक रंजन, जीवेश मिश्र सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री रविंद्र चरण यादव, लोकसभा प्रभारी नागेंद्र नारायण ठाकुर, महादेव चौधरी, मधेपुरा भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, डॉक्टर शशि शेखर सम्राट, अमोल राय,श्रवण चौधरी,स्वदेश कुमार, मदन प्रसाद चौधरी, श्री कृष्ण झा, मनोज यादव, मनीष कुमार,संजीव सिंह, अभिषेक वर्धन,अनमोल भगत, धीरेंद्र झा,शंभू नाथ झा, भैरव झा, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, मनीष चौधरी, जय प्रकाश राय, रीतेश रंजन, डॉ विजय शंकर,डॉ सिलेन्द्र, अनीता देवी, पूजा सिंह राठौर, रिंकी देवी, सीमा झा, इंदिरा झा सहित अन्य मौजूद थे।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260