ओडिशा में हुए रेल हादसे के बाद भाजपा ने पूरे देश में शनिवार को पूर्व निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर बिहार भाजपा ने भी शनिवार को निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत शनिवार को कई कार्यक्रम तय थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार में भाजपा के कार्यक्रम रद्द होने की औपचारिक घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा रेल हादसा ह्रदय विदारक घटना है। इस घटना में जितने लोग मारे गए हैं, उनके प्रति भाजपा परिवार शोक प्रकट करता है।

घटना में घायल सभी व्यक्ति अविलंब सेहतमंद हों, हम इसकी कामना करते हैं। पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव और मंगल पांडेय सहित अन्य नेताओं ने भी ओडिशा रेल हादसे की घटना पर दुख जताया। कहा कि इस घटना से पूरा भाजपा परिवार मर्माहत है। मृतक के परिजनों के साथ भाजपा पूरी तरह खड़ी है।

वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पटना साहिब लोकसभा में आयोजित होने वाली 6 जून की रैली भी स्थगित कर दी गई है। अब 29 जून को बापू सभागार में रैली होगी। भाजपा पटना महानगर के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि रेल हादसे के कारण छह जून का कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

आगामी 29 जून को बापू सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक नंदकिशोर यादव, डॉ. संजीव चौरसिया, नितिन नवीन, अरुण सिन्हा आदि शामिल होंगे। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी सूरज पांडेय ने कहा कि भगवान मृत व्यक्ति की आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करे।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *