सुपौल में जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति का गठन किया है। सरकारी व निजी कार्यस्थल पर महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न से बचने के लिए डीएम कौशल कुमार ने सर्वसहमति से यह फैसला लिया गया है। गठित समिति में पांच सदस्यों को शामिल किया गया है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय नयानगर की एचएम व सामाजिक कार्यों में सक्रिय महिला अंजना सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि नगर परिषद के वार्ड 2 की वार्ड पार्षद लक्ली कुमारी, गैर सरकारी संगठन की महिला वीणा भारती व देवनारायण यादव एवं
आईसीडीएस डीपीओ को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी तीन वर्षों के लिए गठित की गई है। डीएम ने बताया कि यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के तहत शिकायत समिति का गठन किया। अधिनियम के प्रति महिलाओं की जागरूकता के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
कहा कि यदि किसी महिला के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होता है, तो वह शिकायत समिति में संपर्क करेंगे। इसके लिए सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया गया है। कहा विभागीय दबाव और समाज में बदनामी के डर से बहुत सी कामकाजी महिलाएं कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न जैसी समस्याओं से जूझती हैं।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260