खगड़िया का भूगोल बदलता रहता है। कोसी के साथ-साथ कई नदियों कब दहशत फैला देगी कहना मुश्किल है। कोसी कब कटाव शुरू कर दे और भूगोल बदल दे यह कहना काफी मुकिश्‍ल है। इस कारण खूनी संघर्ष के भी आसार हैं।

खगड़िया ! नदिया खगड़िया के दियारा इलाके की भूगोल बदलती रही है। इस मामले में कोसी विख्यात है। कोसी कब किस दिशा में कटाव शुरू कर दे और भूगोल बदल दे, यह कहना मुश्किल है। कभी उपजाऊ जमीन को अपने उदर में समा लेती है, तो कभी जहां बांस का लग्गा थाह नहीं लेता है वहां खेती होने लगती है। बदलते भूगोल कई बार खूनी संघर्ष का कारण बनती है। अब रबी की बुआई का मौसम शुरू है। इससे एक बार फिर दियारा में खूनी खेल शुरू होने की संभावना है।

कोशी दियारा में तनाव कायम

कोसी दियारा इलाके में जोत की भूमि पर आधिपत्य को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव कायम हो गया है। समय रहते पुलिस- प्रशासन ने विवाद का समाधान नहीं किया, तो बंदूकें गरज सकती है। कोसी किनारे के गांव इतमादी के तीन दर्जन से अधिक रैयतों ने बेलदौर थानाध्यक्ष से मिलकर फरियाद लगाई है। इनका कहना है कि वर्षों से कोसी कटाव के कारण सैकड़ों एकड खेती की भूमि कोसी के पार दक्षिण चली गई है।

उक्त भूमि को पसराहा थाना क्षेत्र के बसुआ गांव निवासी दबंग राजकुमार यादव, मनोज यादव, बबलू यादव, पंकज यादव आदि जोतने से मना कर रहे हैं। ये दबंग प्रति बीघा 10 हजार रुपये रंगदारी मांग रहे हैं। रैयतों के मुताबिक वे डर से खेत पर नहीं जा रहे हैं। इससे जोत-आबाद में देरी हो रही है। अगर पुलिस प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की, तो विवाद बढ़ भी सकता है। इतमादी के अशोक शर्मा की 10 बीघा, योगेंद्र मंडल 30 बीघा, पंचायत समिति सदस्य मुनेश शर्मा की 10 बीघा जमीन कोसी के भूगोल बदलने के कारण उस पार अर्थात गोगरी प्रखंड क्षेत्र में चली गई है। ये उदाहरण मात्र हैं।

मामले की छानबीन की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। – पंकज प्रकाश, थानाध्यक्ष, बेलदौर।

बीते वर्ष बेलदौर सीओ के स्तर से जमीन की पैमाइश की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुन: इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। – अमन कुमार सुमन, गोगरी एसडीओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *