मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को शाम को अचानक पार्टी दफ्तर पहुंचे। बिना पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री को कार्यालय में देख मौजूद नेता-कार्यकर्ता अचंभित थे। मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर के भवनों का मुआयना किया और पार्टी पदाधिकारियों के जानकारी ली।
मुख्यमंत्री पार्टी कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी मिले और उनका कुशलक्षेम पूछा। साथ ही कार्यकर्ताओं की बातें भी उन्होंने सुनीं। वह कुछ देर अपने कक्ष में भी बैठे। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक पार्टी प्रदेश कार्यालय में रुके। उनके साथ ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी भी गये थे। वहीं, जदयू के विधान पार्षद संजय सिंह उर्फ गांधी जी, ललन सर्राफ और रवींद्र प्रसा सिंह कार्यालय में पहले से मौजूद थे।