भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए हैं, बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद बीजेपी लगातार महागठबंधन पर हमलावर है। परिसदन में उन्होंने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है , उन्होंने आज भागलपुर पहुंचने के बाद बड़ा बयान दिया है साथ ही सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अश्वनी चौबे ने कहा कि आज पूरी तरह से नीतीश कुमार की सरकार नहीं है। रिमोट कंट्रोल लालू यादव के हाथ मे हैं। जब चाहते रिमोट दबाते है जिस दिन वो बटन दबा देंगे ये सीधे रसातल में चले जायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को एक करने के लिए घूम रहे नीतीश कुमार के पास अब कोई नहीं आने वाला है। वह ट्विन टावर के तरह ध्वस्त हो जाएंगे।

वहीं उन्होंने कहा जब नीतीश जी के बगल में बैठा मंत्री कह रहा है हम चोरों के सरदार है हमारे ऊपर भी सरदार हैं। कार्तिक का तो झांकी है। पूरा सरकार का त्यागपत्र अभी बाँकी है। दो बार माफी के बाद तीसरे बार कोई चांस नहीं है अब नीतीश कुमार 16 श्रृंगार करके भी बैठ जाएंगे तो उनके पास जाने वाले नहीं हैं।विधवा विलाप भी कर रहे हैं। भाजपा नहीं होती तो नीतीश की क्या मुराद थी। देश चलाने का मुंगेरीलाल का हसीन सपना जो देख रहे है ये नहीं होने वाला है।

राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस के युवराज आटा को लीटर से गिनते हैं। वो कॉंग्रेस जोड़ो नहीं परिवार बचाने के लिए काम कर रहे है। कॉंग्रेस की लुटिया डूब चुकी है। 145 दिनों का समय इन्होंने दिया है। 145 दिनों में कॉंग्रेस की नैया उसके सरदार डुबायेंगे। ऐसे लोगों से वो मिल रहे है जो देश के लिए वफादार नहीं है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *